फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिफ्यूजी परिवार को मुआवजे की दूसरी किस्त जारी की जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। खौड़ के गांव कैंप खौड़ में सोमवार को छंब कैंप रिफ्यूजियों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता प्रधान सेवानिवृत्त हेडमास्टर राम लाल शर्मा ने की। बैठक में रिफ्यूजी परिवारों ने केंद्र सरकार से दूसरी किस्त जल्द जारी करने की मांग की। राम लाल शर्मा ने कहा कि छंब कैंप रिफ्यूजी परिवारों की कुल संख्या 212 है। जो गांव खौड़ कैंप में जीवन बिता रहे हैं। इनमें से 60 परिवार ऐसे हैं, जिनके पास जमीन का एक मरला तक नहीं है। या जमीन की कमी है।
विज्ञापन

राम लाल शर्मा ने कहा कि कुछ परिवार ऐसे हैं जिनको सरकार ने जमीन तो अलाट कर दी, लेकिन कब्जा नहीं दिलाया। उन परिवारों को प्रति कनाल के हिसाब से जमीन के मुआवजे के तौर पर सरकार को राशि जारी कर करनी चाहिए। हमारे 22 परिवार की लिस्ट से भी नाम गायब हैं। रिफ्यूजियों ने अलाटमेंट जमीन पर सरकार से मालिकाना हक देने की मांग की। उन्होंने ने कहा कि 25 हजार रुपये प्रति कनाल के हिसाब से जो प्रस्ताव राज्य सरकार ने केंद्र सरकार को भेजा था उसको जल्द अमलीजामा पहना कर हमारी सहायता की जाए। बैठक में बद्रीनाथ, विजय कुमार शर्मा, इशर दास, सतीश कुमार शर्मा सहित कई लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें