फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराजा गुलाब सिंह और हरि सिंह को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
अखनूर में जम्मू कश्मीर राज्य विलय दिवस पर चिनाब दरिया के जियो पोता घाट पर महाराजा हरि सिंह श्रद्?
विज्ञापन
अखनूर। जम्मू-कश्मीर राज्य के विलय दिवस पर कस्बे के चिनाब दरिया के जियो पोता घाट में प्रथम महाराजा गुलाब सिंह और महाराजा हरि सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शाम लाल शर्मा ने कहा कि राज्य के महाराजा हरि सिंह ने राज्य को 26 अक्तूबर को देश के साथ विलय घोषणा का सराहनीय कदम उठा कर राज्य को बचाया था।
विज्ञापन

हम उन वीरों को भी नहीं भूल सकते, जिन्होंने 1947 में कबायलियों से युद्ध करके राज्य को बचाने में प्राणों की आहुति दी थी। पूर्व विधायक राजीव शर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का सपना था अनुच्छेद 370 और 35 ए को खत्म किया जाए, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर दिखाया। सांसद जुगल किशोर ने राज्य में विलय दिवस पर मुबारकबाद देते हुए कहा कि आज का दिन पूरे राज्य में धूमधाम से मनाया जा रहा। महाराजा हरि सिंह अच्छी सोच और न्याय प्रिया राजा थे, जिन्होंने हिंदुस्तान के साथ राज्य का विलय किया।
इस मौके पर युवा भाजपा मोर्चा ने बाइक रैली निकल कर पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के खिलाफ नारेबाजी की और विलय दिवस पर खुशी मनाई। इस मौके पर जिला प्रधान जगदीश भगत, महामंडलेश्वर रामेश्वर दास, मनमोहन सिंह, रजत शर्मा, जिम्मी मन्नी भाजपा कार्यकर्ता व अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें