बाड़ी ब्राह्मणा में शिवसेना डोगरा फ्रंट की कठुआ से कटरा की यात्रा का किया गया स्वागत।
बाड़ी ब्राह्मणा। शिवसेना डोगरा फ्रंट की कठुआ से कटरा की छड़ी यात्रा के दौरान बाड़ी ब्राह्मणा में उसका शनिवार को स्वागत किया गया। इस मौके पर राजमार्ग के ऊपर सभी गाड़ियों को एक दिशा में खड़े करके एकत्रित किया गया और बाड़ी ब्राह्मणा में आ रही गाड़ियों के काफिले को रोककर उनका स्वागत किया गया। कठुआ से चल यह यात्रा कटरा पहुंचेगी। इस मौके पर शिवसेना डोगरा फ्र ंट के प्रधान नरेंद्र डांगरी ने बताया कि कोरोना को मद्देनजर रखते हुए हम सार्वजनिक दूरी और मास्क का इस्तेमाल कर रहे हैं। ताकि यात्रा के दौरान कोरोना से बचाव किया जा सके। 35 गाड़ियों के काफिले को हाईवे पर रोके जाने के दौरान जाम की स्थिति भी उत्पन्न हुई। संवाद