ज्यौड़यां में उड़ी के शहीदों को श्रद्धांजलि देते लोग।
ज्यौडियां। कस्बे में स्थित शहीद स्मारक पर समाजसेवक बालक राम की तरफ से आयोजित एक समारोह में नौजवानों ने कश्मीर के उड़ी में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए सेना के जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि 18 सितंबर 2016 को उड़ी में सेना के शिविर पर पाकिस्तान की तरफ से कराए गए हमले में सेना के 18 सैनिक शहीद हो गए थे। इस कायराना हमले का बदला लेते हुए फौज ने पाक अधिकृत कश्मीर में चल रहे आतंकी प्रशिक्षण शिविर पर सर्जिकल स्ट्राईक कर 150 से अधिक आतंकियों को मार गिराया। सेना की इस कार्रवाई ने न केवल पाकिस्तान बल्कि भारत की ओर गलत निगाह रखने वाले अन्य देशों को भी संकेत दिया कि भारत अपनी रक्षा करने के साथ-साथ अपने क्षेत्र में किसी भी प्रकार की उपद्रवी गतिविधि की साजिश रचने वालों पर नकेल कसने में सक्षम है। इस अवसर पर म्यूनिसिपल कमेटी की पार्षद किरण बाला एवं गगन राज के अलावा नितिन शर्मा, कनव शर्मा तथा अन्य कई युवा उपस्थित थे। संवाद