फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखनूर में सड़कों के खस्ता हाल पर चिंता व्यक्त की

विज्ञापन
पवन भारती
विज्ञापन
अखनूर। कांग्रेस नेता पवन भारती ने अखनूर में सड़कों की खस्ता हालत पर चिंता व्यक्त की और जल्द से जल्द मरम्मत करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में सड़के टूटी हैं। जो सड़कें कांग्रेस के समय से बनी हैं वह अब दयनीय हालत में हो चुकी हैं। भाजपा राज्य में कोई नई सड़क नहीं बनी। भाजपा ने सिर्फ नारों से काम चलाया है। लोगों की समस्याओं पर भाजपा ने कोई ध्यान नहीं है। पवन भारती ने कहा कि सड़कों की खस्ता हालत को लोग कई वार सोशल मीडिया और प्रेस में भी उठा चुके हैं और संबंधित विभाग के अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं कि खस्ताहाल सड़कों की हालत को जल्द से जल्द सुधारा जाए, जिससे लोगों को आने जाने में सुविधा हो। इसके बावजूद अभी तक किसी ने भी इस तरफ ध्यान नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें