विजयपुर। क्षेत्र के सरकारी एक्सीडेंट अस्पताल में शुक्रवार को तीन मुलाजिम कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इनमें एक एंबुलेंस चालक और दो डॉक्टर शामिल हैं। सभी को क्वारंटीन के लिए ठंडी खुई भेज दिया गया है। क्योंकि कोरोना महामारी के कारण इस समय लोग काफी परेशान हैं। उसको देखते हुए तत्काल ऐसी कार्रवाई करनी पड़ी। गौरतलब है कि कुछ दिन में विजयपुर में कोरोना मरीज की संख्या लगातार बढ़ गई है। जैसे वार्ड नंबर दस, वार्ड-छह, गुडा सलाथिया, राया, सुचानी, बगुना आदि स्थानों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। हालांकि कुछ मरीजों ने कोरोना बीमारी पर विजय प्राप्त भी की है। इस दौरान अस्पताल के इंचार्ज डॉक्टर क्युन ने लोगों से अपील की है कि घरों में रहें और सुरक्षित रहें। संवाद