फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलाकारों से सरकार की तरफ से दी जाए मदद

विज्ञापन
मीरा साहिब में जागरण सेवा सोसायटी के सदस्य पत्रकारों से बातचीत करते हुए।
विज्ञापन
मीरां साहिब। जागरण सेवा सोसायटी जम्मू ने सरकार से मांग की है कि करोना वैश्विक महामारी के दौरान नुकसान झेल रहे कलाकारों को सरकार आर्थिक मदद दी जाए। मीरां साहिब में आयोजित प्रेसवार्ता में सोसाइटी के राज्य प्रधान दर्शन पटाका ने कहा कि कोरोना के कारण जागरण करने वाले कलाकारों का कामकाज ठप है। इस कारण उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि वह परिवार का पालन पोषण तक नहीं कर पा रहे हैं। बेरोजगारी की मार झेल रहे कलाकारों को सरकार की तरफ से हर संभव मदद मुहैया कराई जानी चाहिए, ताकि वह और अपने परिवार का पालन पोषण कर सकें। प्रेसवार्ता में बोधराज, गारू राम, संजय पासी, सतीश कुमार, विक्रम कुमार, बबलू कुमार, सुभाष चंद्र, अजय कुमार, गणेश दत्त, सरवन कुमार सहित सोसायटी से जुड़े कलाकार भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें