आरएस पुरा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को 160 लोगों के रैपिड एंटीजन टेस्ट किए गए। इसमें से 16 लोग पॉजिटिव आए। आरएस पुरा के कृषि विश्वविद्यालय के अधिकारियों सहित स्कास्ट के कर्मी भी पॉजिटिव आए हैं। मंगलवार को आरएस पुरा व सुचेतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की ओर से रैपिड एंटीजन टेस्ट किए गए। आरएस पुरा ब्लॉक मेडिकल अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि अभी तक उपजिला में 1063 लोगों के टेस्ट किए गए। इनमें से कुल 64 लोग पॉजिटिव आए हैं।