भगवान गणेश की मूर्ति विसर्जित करने से पूर्व पूजा करते सैनिक।
अखनूर। गणेश चतुर्थी पर श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा निकाली और भगवान गणेश की मूर्तियों का विसर्जन किया। रविवार को श्रद्धालुओं की अलग-अलग टोलियां ने शोभायात्रा निकाल कर चिनाब दरिया के जियो पोता घाट पर मूर्तियों को विसर्जित किया। इससे पहले सेना के जवानों ने वाहन पर मूर्ति रखकर जयघोष लगाए। अन्य कई जगहों सहित कस्बे में श्रद्धालुओं ने पूरी विद्या के साथ विसर्जन किया। बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी उपस्थित रहे। संवाद