ज्यौड़ियां में गणेश चतुर्थी पर क्षेत्र में की गई पूजा-अर्चना
ज्यौड़ियां। गणेश चतुर्थी पर क्षेत्र में भी पूजा-अर्चना की गई। कोडेवाला कॉलोनी के महाकाली मंदिर में तथा देवीपुर में शनिवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर पूजा-अर्चना की गई, जिसमें समस्त गांव वासियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। मंदिरों में सुबह से ही लोग पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचने लगे। इस मौके पर प्रसाद भी बांटा गया। गणेश चतुर्थी के मौके पर कोढेवाला के महाकाली मंदिर के पुजारी ने कहा कि गणेश की ज्योति से नूर मिलता है। सबके दिलों को सुकून मिलता है। जो भी जाता है गणेश के द्वार कुछ न कुछ उसको जरूर मिलता है। संवाद