विजयपुर। क्षेत्र की पुलिस ने नाका के दौरान एक युवक के कब्जे से सात मोबाइल बरादम किए हैं। सभी चोरी के हैं। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे थाने पहुंचाया। वहां पर उससे पूछताछ चल रही है। थाना प्रभारी सुधीर ने बताया कि सूचना के आधार पर क्षेत्र के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। इसके पास से चोरी के सात मोबाइल मिले हैं। जल्द ही पूरा खुलासा हो जाएगा। संवाद