अखनूर में लोगों को मिठाई तिरित करते लोग।
अखनूर। अयोध्या में मंदिर निर्माण का शिलान्यास होने पर क्षेत्र के लोगों में खुशी है। जगह-जगह जश्न का माहौल है। मिठाई और हलवा वितरित किया गया और श्रीराम के जयघोष लगाए गए। कस्बे के त्रिकुटा क्लीनिक के संचालक डॉ. तिलक गुप्ता की अगुवाई में राहगीरों को लड् डू वितरित किया गया। मौके पर मौजूद आसपास के दुकानदारों ने भगवान श्रीराम के जयघोष लगाए। चिंकू गुप्ता ने कहा कि भगवान राम का मंदिर बनाने के लिए कई वर्ष लग गए। अंत में हिंदुओं को ही राम मंदिर की भूमि सौंपी गई। इस अवसर पर राकेश शर्मा, मोनू गुप्ता आदि मौजूद थे। संवाद