फोटआरएस पुरा/ मीरां साहिब। अयोध्या में भगवान राम के मंदिर की आधारशिला रखे जाने पर बुधवार देर रात तक क्षेत्र के लोगों ने घरों में दीपक जलाया। इसके साथ ही भगवान श्रीराम की महिमा का गुणगान करने के साथ ढोल की थाप पर नाचते हुए नजर आए।
आरएस पुरा कस्बे में बाजार कमेटी के प्रधान सचिन चोपड़ा सहित कई लोगों ने बम पटाखे फोड़े और भगवान श्रीराम के जयकारे लगाए। इस दौरान कई लोगों ने घरों में दीपमाला करने के साथ घरों में पूजा अर्चना की। वही मीरां साहिब क्षेत्र में भी लोगों ने घरों की छतों पर दीपक जलाए जाने के साथ भगवान श्रीराम के उद्घोष लगाए। रुचि डोगरा का कहना है कि भगवान राम सबके हैं और लोगों ने भी बिना किसी राजनीति के भगवान श्रीराम के मंदिर की आधारशिला रखे जाने पर आज के दिन अपने घरों में दीपक जलाए व एक दूसरों को इस ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी।