फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की तरेबा सरपंच की सराहना

विज्ञापन
सरपंच बलबीर कौर का मुहं मीठा करबाते लोग।
विज्ञापन
अरनिया। मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अरनिया ब्लाक की पंचायत हल्का तरेबा की सरपंच बलबीर कौर की सराहना किए जाने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। पूरे क्षेत्र में इसकी चर्चा भी हो रही है।
विज्ञापन

रविवार सुबह जैसे ही मन की बात कार्यक्रम शुरू हुआ तो पहले की तरह ही लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने के लिए रेडियो और टीवी के सामने बैठ गए। जैसे ही जम्मू के नाम के बाद पंचायत हल्का तरेबा की सरपंच बलबीर कौर का नाम आया तो उम्मीद से परे टीवी के सामने बैठे लोग प्रधानमंत्री को बड़े गौर से सुनने लगे, जिसमें उन्होंने सरपंच की सराहना करते हुए पंचायत में बनाए गए क्वारंटीन केंद्र सहित कोविड-19 से अन्य बचाव में दिए जा रहे भरपूर प्रयास और सहयोग का जिक्र किया गया।
कार्यक्रम खत्म होने के बाद सोशल मीडिया पर सरपंच को बधाई देने का दौर शुरू हो गया, जबकि हल्के के लोगों ने उनका मुंह मीठा कराते हुए मुबारकबाद दी। सरपंच का कहना है कि मुझे बहुत खुशी है कि हमारे प्रधानमंत्री ने जम्मू के बाद हमारी पंचायत के साथ मेरा नाम भी लिया, जिसमें कोरोना से बचने के लिए किए जा रहे प्रयास की सराहना की। अच्छी बात मुझे यह लगी कि पंचायत स्तर पर कोरोना से बचने के लिए किए जा रहे छोटे-छोटे प्रयास को भी बड़ी गंभीरता से लिया गया। हालांकि मैंने तो मात्र 0.5 प्रतिशत प्रयास किए हैं। अगर 3-4 प्रतिशत करती तो हमारी और हमारे जम्मू की कितनी सराहना करते। आज मैं बहुत खुश हूं और लोगों तक यह संदेश भी जा रहा है कि बेटियां बोझ नहीं हैं। हर क्षेत्र में कंधे से मिला कर आगे बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुझे बिजली, पीएचई, सिंचाई और हर विभाग ने मेरी मदद की है। इन्होंने कहा कि विकास संबंधी आपकी हर समस्या का निवारण किया जाएगा, और मैं इनकी आभारी भी हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें