पंचायत बन सुल्तान अप्पर के सरपंच ने सड़क पर तारकोल का कार्य करवाया शुरू
मीरां साहिब। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और पंचायत बन सुल्तान अपर के सरपंच देवराज शर्मा ने बुधवार को पंचायत के अधीन गांव प्रेम नगर की मुख्य सड़क पर तारकोल डालकर उसे पक्का करने का कार्य शुरू करवाया। सड़क का कार्य शुरू कराने के पर उन्होंने कहा कि पंचायत को मॉडल पंचायत बनाने का निश्चय किया है। पंचायत की अन्य खस्ताहाल सड़कें, जिसमें मरालिया मोड़ मीरां साहिब से डाक बंगला तक जाने वाली सड़क, सेरीकल्चर नर्सरी से लेकर मरालिया सड़क, हेडपुल मुख्य नहर से शहीद भगत सिंह पार्क तक जाने वाली सड़क पर भी जल्द ही तारकोल डाल पक्का किया जाएगा। इन पर दो करोड़ के करीब राशि खर्च होगी, जो सांसद जुगल किशोर शर्मा ने अपने फंड से मुहैया कराई है। इस मौके पर नायब सरपंच अजय कुंडल, पंच ममता देवी, अनीता शर्मा, रोहित कुंडल, बीना शर्मा, अशोक शर्मा, पवन शर्मा, इंदर शर्मा, चेयरमैन सुभाष चौधरी, पूर्व पंच रविंद्र शर्मा सहित कई अन्य ग्रामीण भी उपस्थित थे।