फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेयाल बिरादरी की पांच को होने वाली मेल स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। बेयाल (पलासर) बिरादरी की अर्द्धवार्षिक मेल कोरोना महामारी के चलते स्थगित कर दी गई है। मेल दाती मां जलारी के पवित्र देव स्थान पर गांव कोट जागीर, नजदीक भांवला, तहसील पौनी, रियासी में पांच जून को होनी थी। यह जानकारी बिरादरी के प्रधान मोहन लाल शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि देव स्थान पर न ही कोई इकट्ठा होगा और न ही भंडारे का आयोजन किया जाएगा। बिरादरी के सभी सदस्यों से अपील है कि वह घर से ही परिवार सहित दाती मां की आराधना व अर्चना करें और प्रार्थना करें कि इस महामारी से विश्व को मुक्ति मिले और पूरे विश्व में सुख और शांति कायम हो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें