विजयपुर। क्षेत्र की महिलाओं ने शनिवार को श्री धूमावती जयंती महोत्सव पर पूजा अर्चना कर व्रत रखा। महिलाओं ने सूर्य उदय होने से पहले स्नान किया। उन्होंने बताया कि श्री धूमावती जयंती पर सूर्य उदय होने से पहले स्नान किया, उसके बाद मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना की गई। इस दिन मां धूमावती की पूजा करने से घर परिवार में सुख-शांति बनी रहती है, और संतान की लंबी उम्र होती है। इन सबको देखते हुए धूमावती जयंती पर पूजा अर्चना की और व्रत रखा। उसके बाद गरीबों को दान भी किया। इस दिन काले वस्त्र दान करने से हर प्रकार की मनोकामना पूरी होती है। संवाद