फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंदवाड़ के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विजयपुर नगरपालिका अध्यक्ष दीपक कुमार अपने साथो के साथ शहीदों को मौबतिया जला कर श्रद्धांजलि दी
विज्ञापन
विजयपुर। भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा, पंचों, सरपंचों, संगठनों ने हंदवाड़ा में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर दुख व्यक्त किया। कहा कि हमारे शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार कर्नल आशुतोष शर्मा, मेजर अनुज सूद और जेकेपी के सब इंस्पेक्टर शकील काजी सहित पांच बहादुर कर्मियों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। हमारे जवान सीमा पर दिन रात हमारी रक्षा कर रहे हैं। इसलिए उनके बलिदान को हम व्यर्थ नहीं जाने देंगे, क्योंकि इनके कारण ही हम अमन चैन से रह रहे हैं। इस दौरान भाजपा नेता जय राम शर्मा, भाजपा के किसान मोर्चा के पूर्व सचिव सुभाष सिंह जमवाल, विजयपुर नगरपालिका अध्यक्ष दीपक कुमार, महिला सरपंच शिल्प दुबे, सांबा युवा मोर्चा के प्रधान नरेंद्र प्रताप सिंह, अजय शर्मा, बगुना के पंच अंकुश जमवाल, राहुल वैद, अमित दुबे, भाजपा सिटी प्रधान धीरज शर्मा आदि ने श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए मौन रखा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें