फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजेश्वर सिंह राजू को मिला बाल साहित्य पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। राजेश्वर सिंह राजू को प्रतिष्ठित बाल साहित्य पुरस्कार-2022 से सम्मानित किया गया है। राजू को ‘सिख मत्त’ नामक लघु कथाओं के संग्रह के लिए ये पुरस्कार मिला है। मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में साहित्य अकादमी के अध्यक्ष चंद्रशेखर कंबार ने उन्हें पुरस्कार प्रदान किया। इस दौरान प्रख्यात हिंदी लेखक प्रकाश मनु मुख्य अतिथि थे, जबकि साहित्य अकादमी के उपाध्यक्ष माधव कौशिक, सचिव के. श्रीनिवासराव मौजूद रहे। कार्यक्रम में 23 बाल साहित्य पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

राजेश्वर सिंह राजू ने 19 पुस्तकों, कई नाटक, धारावाहिकों और वृत्तचित्रों का लेखन किया है। कुछ वर्ष पूर्व नौकरी के सिलसिले में मुंबई आए थे जहां से उन्हें बच्चों के लिए कहानियां लिखने की प्रेरणा मिली। उन्होंने कहा कि बाल साहित्य की भाषा सरल होनी चाहिए ताकि रचना आसानी से बच्चों से जुड़ सके। प्रत्येक कहानी का नैतिक मूल्य होना चाहिए और बच्चों को टॉफी की तरह परोसा जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें