जम्मू। हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट विभाग के सौजन्य से डीसी कार्यालय में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान कारीगरों से उपायुक्त अवनी लवासा रूबरू हुई। उन्होंने कहा कि उत्पादों को बढ़ावा दिया जा रहा है।
उन्होंने फुलकारी, बसोहली पेटिंग, जूट बैग, पश्मीना शाल, बांस उत्पाद की प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ने कारीगरों के साथ बैठक की। इसमें कच्चे माल पर सब्सिडी, अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी पैकेजिंग के बारे में भी जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि हथकरघा उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने का प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बुनकरों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जम्मू शिल्प को लोकप्रिय बनाने के लिए डिजाइन में तब्दीली लाने के लिए कहा। ब्यूरो