जम्मू। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट ने बुधवार को घो मन्हासा स्थित मुख्यालय में महाराजा हरि सिंह की जयंती मनाई। इस दौरान ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने सभी लोगों को महाराजा की जयंती की बधाई दी।
ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कहा कि महाराजा के योगदान को लोग कभी नहीं भूल सकते हैं। उन्होंने 26 अक्तूबर 1947 को विलय पत्र पर हस्ताक्षर किया था। पदाधिकारियों ने कहा कि महाराजा ने समाज सुधार के लिए अनेक कार्य किए हैं। दलित समाज के लिए मंदिरों के कपाट खुलवाए। कार्यक्रम में सौरभ प्रताप सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद
तालाब तिल्लो में मनाया विलय दिवस
जम्मू। जम्मू प्रोविन्स पीपुल्स फोरम (जेपीपीएफ) की ओर से बुधवार को तालाब तिल्लो में विलय दिवस मनाया गया। इस दौरान सेवानिवृत्त न्यायाधीश पवित्र सिंह ने विलय दिवस मनाने के महत्व पर विचार व्यक्त किए। महाराजा की जयंती पर अवकाश घोषित करने पर जेपीपीएफ ने प्रदेश सरकार का भी आभार व्यक्त किया। मौके पर एमएस कटोच, इंद्रजीत खजूरिया सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद
घो मन्हासा में मनाई गुरु रविदास की जयंती
जम्मू। घोे मन्हासा जम्मू में बुधवार को गुरु रविदास की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन पुरुषोतम मन्हास, अमित मन्हास और आदिल मन्हास की ओर से किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गुरु रविदास ने हमें सामाजिक भाईचारा रखने का संदेश दिया है। उन्होंने समाज के हर वर्ग को एक दृष्टि से देखा है। मौके पर शिखा मन्हास, अनिरुद्ध मन्हास सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद