जम्मू। जम्मू क्लब की ओर से दिवाली उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सचिव गौरव गुप्ता और अन्य स्टाफ मौजूद रहा। इस दौरान लक्ष्मी पूजन किया गया और प्रदेश में शांति और भाईचारे की कामना की गई।
उन्होंने कहा कि त्योहार हमारी संस्कृति की पहचान हैं। क्लब की ओर से इन्हें प्रमुखता से मनाया जा रहा है। मौके पर अश्वनी गुप्ता, एकता गुप्ता, अजय सभंरवाल, इंदू पूरी, विक्रम शर्मा और अन्य मौजूद रहे।