जम्मू। आल इंडिया आटो रिपेयर एसोसिएशन बाहु फोर्ट की ओर से डिप्टी मेयर बलदेव सिंह बलोरिया को सम्मानित किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष बिशंभर दास मुख्य रूप से मौजूद रहे।
उन्होंने कहा कि बलदेव सिंह बलोरियो के डिप्टी मेयर बनने से शहर में विकास कार्य सिरे चढ़ पाएंगे। उनके अध्यक्ष रहते हुए पहले भी सफाई व्यवस्था में सुधार हुआ था। वहीं, डिप्टी मेयर ने कहा कि शहर में एक समान विकास होगा। इसके लिए रणनीति तैयार की जा रही है। ब्यूरो