फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीरखो, रणबीरेश्वर और आपशंभू मंदिर में दिनभर लगी रहीं कतारें

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। सावन के तीसरे सोमवार पर शहर के शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ा रहा। शहर के प्रमुख पीरखो, रणबीरेश्वर और आप शांभू सहित विभिन्न शिव मंदिरों में अलसुबह से ही भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया था, जो शाम तक जारी रहा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने शिवलिंग का जलाभिषेक का विशेष पूजा-अर्चना कर परिवार सहित प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

पीरखो मंदिर में अलसुबह से शिवभक्तों का पहुंचना शुरू हो गया था। उन्होंने भोलेनाथ स्वरूप शिवलिंग का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। वहीं, रणबीरेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए काफी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने शीश नवा कर आशीर्वाद प्राप्त किया। दिनभर मंदिरा में भोले के भजनों से माहौल भक्तिमय बना रहा। आप शंभू मंदिर में भी शिवभक्तों का जमवाड़ा लगा रहा। इस दौरान शिवभक्तों में प्रसाद भी वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें