जम्मू। रक्षाबंधन 11 अगस्त को मनाया जाएगा। इसके लिए बाजार में दुकानों पर विभिन्न तरह की राखियां सज गई हैं। इसमें सबसे ज्यादा गणपति, मोर और ऊॅ जैसी राखियां पसंद की जा रही हैं। वहीं बच्चों के लिए छोटा भीम और स्पाइडरमैन की डिमांड इस बार भी है।
रक्षाबंधन पर्व पर इस बार बाजारों में स्वदेशी राखियों की मांग ज्यादा दिख रही है। पुरानी मंडी में दुकानदार सोहन लाल ने कहा कि कोविड के दो साल बाद इस त्योहार से उम्मीदें बंधी हैं। लोगों ने अभी खरीदारी शुरू की है। इसमें तेजी आने की उम्मीद है। दुकानदार रमेश लाल ने कहा कि रक्षाबंधन में अभी समय है। इस सप्ताह खरीदारी बढ़ने के साथ और आकर्षक राखियां भी आएंगी। इनकी कीमत अलग-अलग है। बाजार में दस रुपये से 500 रुपये तक की राखियां उपलब्ध हैं।