जम्मू। जम्मू के राधा कृष्ण मंदिर में रविवार को अरोड़ा बिरादरी की वार्षिक मेल धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान बड़ी संख्या में बिरादरी के सदस्यों ने मंदिर में माथा टेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।
बिरादरी के अध्यक्ष रमेश अरोड़ा ने कहा कि प्रति वर्ष मेल मनाई जाती है। इस दिन बिरादरी के सभी लोगों के साथ मिलने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि पंजाब के गुगा देव स्थान पर भी यह मेल मनाई जाती है। इसका अपना महत्व है। उन्होंने सभी के बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की।