जम्मू। शहीदी चौक स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर मंगलवार को सभा के दौरान कारगिल युद्ध के शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने कहा कि वीरों की शहादत को हमेशा याद रखा जाएगा। लेकिन कारगिल देश में खुफिया एजेंसियों की विफलता भी थी। हमें अपने क्षेत्र को पुन: प्राप्त करने के लिए भारी कीमत चुकानी पड़ी थी।
कार्यवाहक अध्यक्ष रमण भल्ला ने कहा कि कारगिल युद्ध में भारतीय जवानों के बहुमूल्य योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। पाकिस्तानी सेना ने विश्वासघात करके भारतीय क्षेत्र में कब्जा करने का दुस्साहस किया था। 1971 के युद्ध में भी पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा था। इस दौरान बलवान सिंह, योगेश साहनी, जुगल किशोर शर्मा, वेद महाजन, हरि सिंह चिब आदि मौजूद रहे।