दोमाना। घो मन्हासा क्षेत्र में सांदवा बीपीपी के एएसआई जंग बहादुर ने गश्त ड्यूटी के दौरान शक के आधार पर एक स्कूटी सवार को रोका। जांच के दौरान आरोपी के पास से देसी शराब के 52 क्वार्टर बरामद किए गए।
एसएचओ दोमाना तिलक राज शर्मा ने बताया कि आरोपी की पहचान शमशेर सिंह निवासी पंगोर मढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद