फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा बटाली देव स्थान में उमड़ा आस्था सैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। मढ़ क्षेत्र के झिड़ी में स्थित बाबा बटाली के स्थान पर चिब बिरादरी की अर्ध वार्षिक मेल धूमधाम से मनाई गई। बिरादरी के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बाबा बटाली के दर पर माथा टेक आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

यह कार्यक्रम सुबह नौ बजे शुरू हुआ। सबसे पहले हवन करवा कर पूजा-अर्चना की गई। उसके बाद भक्तों के लिए लंगर लगाया गया। बिरादरी की कार्यकारी कमेटी की बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि मेल में सभी लोग अपने बच्चों को जरूर लेकर आएं, ताकि उन्हें बिरादरी की परंपरा और रीति-रिवाजों के बारे में पता चल सके। साथ ही आपसी जान पहचान बढ़े। बैठक में कमेटी के प्रधान शमशेर सिंह, महामंत्री शिव पाल सिंह, सुखदेव सिंह, मोहन सिंह, दलजीत सिंह, ईशर सिंह, चैन सिंह, सरपंच प्रेम सिंह आदि ने हिस्सा लिया। प्रधान ने बताया कि यह देवस्थान 70 साल से भी अधिक पुराना है। इस से पहले ये स्थान बटाला पाकिस्तान में था। 1947 के बाद बिरादरी के लोग यहां आए थे, जिसके बाद यह स्थान स्थापित किया गया। तब से बिरादरी के लोग इस जगह पर अर्ध वार्षिक मेल करवाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें