फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवन में आहुतियां डाल कर मांगी सुख-समृद्धि

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। वार्ड 75 के पातनियाल में स्थित प्राचीन मां वैष्णो देवी के मंदिर में मंगलवार को भगवान राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान की मूर्तियां प्रतिष्ठापित की गईं। इस दौरान भगवान के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। वहीं, आयोजित हवन में आहुतियां डाल कर सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह धार्मिक कार्यक्रम का आगाज प्रभात फेरी से हुआ। इसके बाद सुबह नौ बजे हवन किया गया। इसमें सभी समुदायों के लोगों ने हिस्सा लेकर आहुतियां डालीं और सुख-समृद्धि की कामना की। हवन के बाद सैकड़ों भक्तों ने भगवान राम व हनुमान के जयकारे लगाते हुए पातनियाल से लेकर चौहाना चक तक परिक्रमा की। कन्या पूजन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बलवंत कुमार शर्मा, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला ग्रामीण अध्यक्ष दीपक पांडेय, विजय वर्मा, मंगल पांडेय, गौरव शर्मा, पंडित शम्मा नाथ, राकेश शर्मा, पूर्ण चंद, कीमत लाल शर्मा, गणेश शर्मा, दीपक शर्मा और बच्चन लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें