दोमाना। पांडे बिरादरी की अर्धवार्षिक मेल का आयोजन 11 नवंबर को कुल देवी बुआ सजावती के स्थान झिड़ी (मढ़) में होगा। बिरादरी के अध्यक्ष बचन लाल और महामंत्री दीपक पांडे ने बताया कि अर्धवार्षि मेल 11 नवंबर को होगी। सुबह 11 बजे कुल देवी की पूजा-अर्चना की जाएगी और इसके बाद भंडारा होगा। उन्होंने बिरादरी सदस्यों से कोविड नियमों के तहत मेल में हिस्सा लेकर बुआ सजाबती से आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।