फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर महल में हुआ सम्मान समारोह, अवकाश के लिए संघर्ष करने वाली युवा राजपूत सभा को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। महाराजा हरि सिंह की जयंती पर एक दिन पहले ही जश्न शुरू हो गया। जम्मू शहर में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर महाराजा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अमर महल में सम्मान समारोह करवाया गया। इसमें महाराजा की जयंती पर अवकाश घोषित करवाने के लिए संघर्ष करने वाली युवा राजपूत सभा को सम्मानित किया गया। यह सम्मान पूर्व सांसद एवं महाराजा हरि सिंह के वंशज विक्रमादित्य ने सभा के प्रधान राजन सिंह हैप्पी को प्रदान किया।
विज्ञापन

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि युवा राजपूत सभा का अवकाश घोषित करवाने में अहम योगदान रहा है। उन्होंने महाराजा हरि सिंह की 127वीं जयंती पर छुट्टी का श्रेय सभा को दिया। कहा कि महाराजा ने जम्मू-कश्मीर रियासत को सुरक्षित रखने में बहुमूल्य योगदान दिया है। प्राथमिक शिक्षा अनिवार्य, महिलाओं का सम्मान दिलाने और छुआछूत जैसी कुरीतियों को रियासत से दूर करने में महाराजा की भूमिका रही। जम्मू के न्यायालय की स्थापना की गई। महाराजा हर वर्ग को एक नजर से देखते थे। उन्होंने किसी पर कोई अत्याचार नहीं किया। वह एक निष्पक्ष शासक रहे हैं। पूर्व सांसद ने उप राज्यपाल मनोज सिन्हा का भी आभार जताया। स्थानीय कलाकारों ने लोक गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को चार चांद लगा दिए। मौके पर सुरेंद्र सागर सहित अन्य उपस्थित रहे।
-------
विज्ञापन फोटो के साथ
डोगरा कॉलेज में महाराजा हरि सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित
जम्मू। डोगरा कॉलेज ऑफ एजुकेशन जम्मू में वीरवार को कार्यक्रम करवा जयंती पर महाराजा हरि सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कॉलेज के निदेशक डॉ. दर्शन शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम शुरू करवाया। उन्होंने कहा कि महाराजा हरि सिंह राष्ट्रवादी शासक थे। उन्होंने रियासत के हित के लिए बड़ा योगदान दिया है। उनके इस योगदान को याद रखना हम सबका दायित्व है। इस दौरान छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पर प्रस्तुतियां दीं। डोगरा कॉलेज न्यास के चेयरमैन ठाकुर गुलचैन सिंह ने कहा कि राष्ट्र और समाजवादी शासक महाराजा हरि सिंह ने न्याय और समानता की लड़ाई लड़ी। कार्यक्रम में कार्यवाहक प्राचार्य सूची शर्मा, समीक्षा राजदान भी उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन

-----
डोगरा कॉलेज बासी कल्लन में भी हुआ कार्यक्रम
जम्मू। डिग्री डोगरा कॉलेज बासी कल्लन (बाड़ी ब्राह्मणा) में भी वीरवार जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम करवाया गया। ठाकुर गुलचैन सिंह व कॉलेज स्टाफ ने छात्रों को महाराजा हरि सिंह के इतिहास और उनके योगदान के बारे में जानकारी दी। उनके द्वारा शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए गए बेहतर कार्यों का भी उल्लेख किया गया। इस मौके पर विकास शर्मा, अमन प्रीत कौर भी मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें