फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस डोगरेयां आखनेयां शाने कने...गीत पर खूब थिरके युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। सलाथिया बंधुओं के लोकप्रिय डोगरी गीत अस डोगरेयां आखनेयां शाने कने... असे जीतियां ने कई जंगा... गाने पर वीरवार रात नौ से 12 बजे तक चले कार्यक्रम में लोगों को खूब जश्न मनाया। महाराजा हरि सिंह की जयंती पूर्व संध्या पर यह जश्न महाराजा के प्रतिमा स्थल तवी पुल पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की तरफ से करवाया गया। महाराजा हरि सिंह अमर रहें के नारों के बीच आतिशबाजी व डुग्गर संस्कृति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ डोगरा शासनकाल का खूब गुणगान किया। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना, पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह, कवींद्र गुप्ता, सांसद जुगल किशोर शर्मा, पूर्व मंत्री प्रिया सेठी, भाजपा के उपाध्यक्ष युद्धवीर सेठी, जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अरुण देव सिंह जंवाल के अलावा राजपूत सभा व युवा राजपूत सभा के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

रैना ने इस अवसर पर कहा कि भाजपा ने जन आकांक्षाओं को पूरा करने का काम किया है। महाराजा हरि सिंह के जन्मदिवस पर अवकाश की घोषणा से महाराजा के जन्मदिवस की खुशी हर चेहरे पर साफ दिख रही है। महाराजा के जन्मदिवस का जश्न शुक्रवार 23 सितंबर को प्रदेश में हर जगह दिखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें