सोशल वेलफेयर और डेवलपमेंट कमेटी किशनपुर डूंगाडा की ओर से कोरोना महामारी के बचाव और लोगों को जागरूक करने के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें गांव के 5वीं कक्षा तक पढ़ाई करने वाले कई विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में अशयुत शर्मा ने पहला, तितिक्षा ने दूसरा और प्रज्ञा ने तीसरा स्थान हासिल किया गया।
एनजीओ के प्रधान सत्य प्रकाश शर्मा ने स्मृति चिन्ह प्रदान करके सम्मानित किया। सोशल वेलफेयर कमेटी के प्रधान ने बताया कि कमेटी की ओर से इस प्रकार के कई कार्यक्रमों का आयोजन पिछले कई वर्षों से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 40 वर्ष पहले कमेटी का गठन हुआ था। संवाद