फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखनूर के मांडा में महा विराट विष्णु यज्ञ का शुभारंभ

विज्ञापन
अखनूर में यज्ञ आयोजन से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा।
विज्ञापन
अखनूर। कस्बे के मांडा में महा विराट विष्णु यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जो 25 नवंबर तक चलेगा। इसमें 108 कुटिया विराट यक्ष में श्रद्धालुओं द्वारा पूर्णाहुति दी जाएगी। यज्ञ सुरेश शास्त्री की अगुवाई में आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन

यज्ञ शुभारंभ पर बुधवार को कलश यात्रा निकाली गई, जो यज्ञ स्थल मांडा से शुरू हुई और कस्बे के फव्वारा चौक, बस अड्डा और मेन बाजारों से होकर गुजरी। इसमें महिलाएं चिनाब दरिया से जल लेकर यज्ञ स्थल पहुंचीं। कथा वाचक सुरेश शास्त्री ने बताया कि विराट विष्णु यज्ञ में हर मनुष्य को आस्था व्यक्त करने के लिए भाग लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि यज्ञ में भाग लेने के लिए बिना संकोच के भाग लें और सनातन धर्म का प्रचार करें। उन्होंने बताया कि यज्ञ में भाग लेने वाले हर मनुष्य को पुण्य अवश्य प्राप्त होता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें