फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखनूर: BSF ने बच्चों को भारत दर्शन के लिए किया रवाना, देश की विरासत और संस्कृति से होंगे रूबरू

Tue, 08 Nov 2022 03:11 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अखनूर

सार

डीआईजी महावीर प्रसाद ने कहा कि इस दौरे के लिए चुने गए बच्चों को भारतीय समाज की विविध संस्कृति और रंगों के बारे में जानने और हमारे महान राष्ट्र की विविधता में एकता देखने का एक अनूठा अवसर होगा।
विज्ञापन
बीएसएफ ने बच्चों के दल को भारत भ्रमण पर रवाना किया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएसएफ डीआईजी सुंदरबनी महावीर प्रसाद ने दूरस्थ सीमा और टर्म से आने वाले बच्चों के भारत दर्शन यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। यह दल 13 दिनों तक दिल्ली, मैसूर और बैंगलोर शहरों की यात्रा करेगा। दल में सीमावर्ती क्षेत्रों से 12 से 17 वर्ष आयु वर्ग के 24 लड़कों और 11 लड़कियों सहित कुल 35 बच्चे शामिल हैं। टूर के आयोजन का उद्देश्य इन बच्चों को देश की समृद्ध विरासत, संस्कृति और भव्यता के बारे में जानकारी देना है।
विज्ञापन


डीआईजी महावीर प्रसाद ने कहा कि इस दौरे के लिए चुने गए बच्चों को भारतीय समाज की विविध संस्कृति और रंगों के बारे में जानने और हमारे महान राष्ट्र की विविधता में एकता देखने का एक अनूठा अवसर होगा। बीएसएफ के इस प्रयास का उद्देश्य दूरदराज के इलाकों के इन बच्चों को देश की विशालता से जोड़ना है।

सीमा सुरक्षा के अलावा, बीएसएफ दूर-दराज के क्षेत्रों के बच्चों के लिए इस प्रकार के दौरे आयोजित करके राष्ट्रीय एकता में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। इन दौरों ने जम्मू क्षेत्र के सुदूर सीमावर्ती क्षेत्रों की जनता के बीच भारी लोकप्रियता हासिल की है।
विज्ञापन


बीएसएफ जम्मू ने सांबा में पीतल और जैज बैंड का किया प्रदर्शन

सांबा जिले के बगुना गांव के मेमोरियल पार्क ब्रिगेडियर राजिंदर सिंह (एमवीसी) में सोमवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें फ्रंटियर बीएसएफ जम्मु की ब्रास और जैज बैंड टीम ने भाग लिया। इस दौरान बीएसएफ बैंड ने कई लोकप्रिय और देशभक्ति की धुनें बजाईं और बीएसएफ जैज टीम ने भी प्रभावशाली प्रदर्शन किया। इनकी प्रस्तुतियों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम को ग्रामीणों, सरकारी हाई स्कूल राजिंदर पुरा के छात्रों, केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू के एनसीसी कैडेटों और क्षेत्र के कई पूर्व सैनिकों ने देखा। कार्यक्रम में लगभग 250 लोगों ने भाग लिया और इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बीएसएफ की सराहना भी की। बीएसएफ और आम नागरिक आबादी के संबंधों को पोषित करने और नागरिक आबादी में देशभक्ति की भावना पैदा करने के लिए इस तरह के आयोजनों के लिए बीएसएफ हमेशा सबसे आगे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें