अखनूर। कस्बे से सटे पंचायत अंबारां और सुंगल-ए पंचायत में भवन एवं सड़क निर्माण विभाग की तरफ से 32 लाख रुपये से विकास कार्य शुरू किए गए हैं। पंचायत अंबारां में बुआ दाती देव स्थान से मोहल्ला मंगल सिंह राणा तक में सरपंच रेवती शर्मा और सुंगल-ए में सरपंच रामपाल ने तारकोल का काम शुरू कराया। लोगाें ने सरपंचों का धन्यवाद करते हुए उनकी सराहना की।
अंबारां सरपंच रेवती शर्मा ने कहा कि अंबारां से पटयाडी और आर्मी रोड से डेगाह तक सड़क जल्द शुरू की जाएगी। मंडल अध्यक्ष शाम सिंह ने कहा कि हर घर, हर मोहल्ले, हर परिवार तक केंद्र सरकार की योजना का लाभ पहुंच रहा है। इस अवसर पर देवराज भगत, शाम सिंह, प्रशांत शर्मा, जेई सोमनाथ शर्मा, मंगल सिंह, बिशंबर सिंह, रगुबीर सिंह, परमानंद, लाल चंद, कुलदीप सिंह, पूर्व सरपंच मदन लाल, शाम लाल, नायब सरपंच अली जवान, जगदीश बक्शी, मोहन लाल, बलबेंदर सिंह, कृष्ण सिंह आदि शामिल रहे।