फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर रात तक मां की भक्ति में झूमते रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। कस्बे के मेन मार्केट यूनियन की तरफ से जागरण का आयोजन किया गया। इसकी अगुवाई बब्बू गुप्ता ने की। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजीव शर्मा और नगरपालिका अध्यक्ष संजय सराफ विशेष रूप से मौजूद थे। यूनियन की तरफ से दोनों को शाल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

पूरी रात चले जागरण में स्थानीय गायकों के अलावा मां सुंगल वाली म्यूजिकल ग्रुप सुंगल व भारदा कलां के लोक गायक फंबोराम ने भजन सुनाकर उपस्थित जनसमूह में भक्ति में डुबो दिया। इसमें मां के दरबार चलो..., मुरादां पूरी कसे वाले शेर वाली.. सहित अन्य भेंट की प्रस्तुति पर श्रद्धालु नाचने पर मजबूर हो गए। लोकल गायकों ने भी मां के भजन गाकर हाजिरी दी। पूरी रात श्रद्धालु मां की भक्ति में झूमते रहे। इसके उपरांत प्रसाद वितरित किया गया। बब्बू गुप्ता ने बताया कि जागरण के लिए सभी दुकानदार और सेवकों का योगदान रहा। इस अवसर पर विजय पांडे, विजय गुप्ता, केवल शर्मा, अजय गुप्ता, पवन शर्मा, सुरेंद्र शर्मा अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें