फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप पर तेल नहीं, लोगों को हो रही परेशानी

विज्ञापन
परगवाल का एकमात्र पैट्रोल पंप
विज्ञापन
परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल के लोग मौजूदा समय क्षेत्र में स्थित पेट्रोल पंप से तेल की आपूर्ति नहीं होने से काफी परेशान हैं। पंप पर करीब पांच दिन से पेट्रोल और डीजल खत्म है। तेल की आपूर्ति नहीं हो पाने से क्षेत्र के लोगों ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि क्षेत्र में एकमात्र ही पेट्रोल पंप है, जिसकी वजह से वह पेट्रोल और डीजल के लिए काफी परेशान हैं। स्थानीय निवासी बलवान सिंह ने कहा कि क्षेत्र में एक ही पेट्रोल पंप होने से लगभग 20 हजार आबादी निर्भर है। दूसरा पेट्रोल पंप यहां से करीब 30 किलोमीटर दूर है। लोगों को पेट्रोल और डीजल के लिए अखनूर या मिश्रीवाला का रुख करना पड़ रहा है। जो समय के साथ-साथ जेब पर भी भारी पड़ रहा है। शम्सी वर्मा, विशाल कुमार और दलीप सिंह ने कहा कि पेट्रोल पंप मालिकों को संज्ञान लेना चाहिए और लोगों को हो रही परेशानियों को ध्यान में रखते हुए इस पंप पर विशेष ध्यान देना चाहिए। क्योंकि सरहदी क्षेत्र में ये एकमात्र पेट्रोल पंप है, जिस पर क्षेत्र के ग्रामीण निर्भर हैं। हालांकि पिछले दिनों क्षेत्र में आयोजित जनता दरबार में भी लोगों ने पेट्रोल पंप पर तेल नहीं मिलने पर सांसद जुगल किशोर शर्मा से शिकायत की थी, लेकिन इसका हल होता नहीं दिख रहा है। दूसरी तरफ पेट्रोल पंप पर काम करने वाले कर्मचारी जल्दी ही पेट्रोल आने का बहाना बना देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें