फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुर्वेदिक कॉलेज में नहीं पढ़ी गई नमाज

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। गांव बडूई में गवर्नमेंट आयुर्वेदिक कॉलेज में शनिवार को बजरंग दल के सदस्यों द्वारा कॉलेज परिसर में नमाज अदा करने पर हंगामा करने के मामले में प्रधानाचार्य नरेंद्र शर्मा का कहना है कि कॉलेज में किसी एक समुदाय द्वारा नमाज अदा करने की किसी प्रकार की घटना सामने नहीं आई है। सीसीटीवी फुटेज भी रिकार्ड है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने कॉलेज परिसर में हंगामा करके नमाज पढ़ने का आरोप लगाया, जो सही नहीं है। सुबह कॉलेज शुरू होने के बाद दोपहर में पढ़ाई खत्म होने पर विद्यार्थी घरों में चले जाते हैं। कॉलेज में हॉस्टल की सुविधा नहीं है। उन्होंने बताया कि अखनूर पुलिस ने मौके पर जांच भी की है। पुलिस को घटना की जानकारी दी जा चुकी है। जरूरत पड़ने पर शिकायत दर्ज कराई जाएगी। एसडीपीओ मोहनलाल शर्मा ने बताया कि आयुर्वेदिक कॉलेज में कुछ लोगों ने हंगामा शुरू किया था, मगर मौके पर निपटा लिया गया है, कॉलेज और लोगों की तरफ से कोई शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें