फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने दशहरा व दंगल की तैयारियाें का लिया जायजा

विज्ञापन
अखनूर में पूर्व विधायक राजीव शर्मा व नगरपालिका अध्यक्ष दशहरा मैदान का निरीक्षण करते हुए।
विज्ञापन
अखनूर। पूर्व विधायक राजीव शर्मा व नगरपालिका अध्यक्ष संजय सराफ ने श्रीरामलीला कमेटी व दंगल कमेटी के सदस्यों के साथ दशहरा ग्राउंड हरि मंदिर घाट दौरा करके दशहरा व दंगल की तैयारियों का जायजा लिया और कमेटी वालों को ग्राउंड में आ रही समस्याओं को सुना। प्रशासनिक अधिकारियों को समस्याओं के जल्द निवारण के निर्देश दिए। इस मौके पर ईओ रजत अबरोल, पीडब्ल्यूडी के एईई अंग्रेज सिंह, जलशक्ति के जेई बालकृष्ण शर्मा, श्रीरामलीला कमेटी के प्रधान बृजपाल मेहता, पार्षद करण सिंह, उपप्रधान मोहन सिंह, कोषाध्यक्ष तरसेम गुप्ता, दंगल कमेटी के उपप्रधान रोमेश खजूरिया, दयाल खजूरिया, दीपक शर्मा (शिवा), शाम लाल शर्मा, देवराज भगत, सुरिंदर शर्मा, रजिंदर शर्मा, लाल चंद व रवींद्र मंगोत्रा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

वार्षिक दंगल की तैयारियाें को लेकर बैठक की
अखनूर। कस्बे में दंगल कमेटी की ओर से वार्षिक दंगल की तैयारियाें को लेकर सुभाष मेहरा की अगुवाई में बैठक का आयोजन किया गया। कमेटी के तीन दिन पहले वरिष्ठ सदस्य पहलवान शाम लाल शांगू की हार्ट अटैक से मौत पर संवेदना व्यक्त की और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
मौके पर निर्णय लिया गया कि वरिष्ठ सदस्य पहलवान शाम लाल शांगू की मौत के बावजूद वार्षिक दंगल का आयोजन किया जाएगा। हालांकि इनकी मौत से दंगल कमेटी के सदस्यों ने एक राय बना करके निर्णय लिया। कमेटी सदस्य विपन गुप्ता ने कहा कि पहलवान शाम लाल शांगू की मौत से कमेटी को काफी क्षति हुई है, मगर इसके बावजूद भी ऐतिहासिक वार्षिक दंगल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सभी लोगों का सहयोग रहेगा। इस अवसर पर शिवा शर्मा, रमेश खजूरिया, सोंजू मनी, राजकुमार आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें