बाड़ी ब्राह्मणा। नशे के प्रति मुहिम जारी रखते हुए पुलिस ने सब इंस्पेक्टर विनीत रुकवाल की अगुवाई में औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार को छापामार कार्रवाई की। यह कार्रवाई नशा तस्करों पर लगाम कसने और नशेड़ी तत्वों को पकड़ने के लिए की गई।
पुलिस जब मौके पर पहुंची तो कुछ हॉट स्पॉट बने क्षेत्र में जांच शुरू कर दी। पुलिस को देख कुछ नशेड़ी तत्व भाग निकले। पुलिस ने पूरे क्षेत्र में जांच की और मौके से एक लावारिस मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया। सब इंस्पेक्टर विनीत रुकवाल ने बताया कि युवा पीढ़ी को नशे से वंचित करने के लिए पुलिस की कोशिश जारी है। इसके साथ ही हम युवकों के मां-बाप से आह्वान करते हैं कि वह बच्चों पर ध्यान रखें और किसी भी गलत संगत में जाने से उन्हें रोकें। संवाद