फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीडीसी में देशभक्ति पर आधारित फिल्म दिखाई

विज्ञापन
जीडीसी जयौडियां में देशभक्ति पर आधारित फिल्म दिखाई गई
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। डिग्री कॉलेज ने मंगलवार को आईक्यूएसी, एनएसएस, इको एंड हेल्थ क्लब और गतिविधि सांस्कृतिक संबंध समिति के सहयोग से प्रथम स्वतंत्रता संग्राम शहीद मंगल पांडे की जयंती पर 1857 के विद्रोह पर आधारित मंगल पांडे द राइजिंग नामक देशभक्ति फिल्म का प्रदर्शन किया। प्राचार्य प्रो. कुलदीप राज शर्मा वे छात्रों से कहा कि मंगल पांडे जैसे स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और वीरता को समझने के लिए छात्रों को स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास का अध्ययन करना चाहिए।
विज्ञापन

मातृभूमि की आजादी के लिए मंगल पांडे के संघर्ष को जानने के लिए बड़ी संख्या में छात्रों ने फिल्म देखी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रिमझिम गुप्ता ने किया और डॉ. वंदना राजपूत ने धन्यवाद प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में डॉ. राकेश भारती, प्रो. नसीब भगत, प्रो. अमिता शर्मा, प्रो. सुषमा कुमारी, रतन लाल, शाम लाल और गौरव शर्मा उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें