ज्यौड़ियां। एवर ग्रीन पब्लिक हाई स्कूल भगवान चक पलांवाला में रविवार को रामनवमी के मौके पर शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के साथ निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता जेके विचार मंच की समन्वय समिति द्वारा आयोजित की गई।
प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त लेक्चरर जगदेव सिंह रहे। प्रतियोगिता में एवर ग्रीन पब्लिक हाई स्कूल चक भगवाना के बच्चों सहित सीमावर्ती गांवों के बच्चों ने भी बढ़चढ़ कर भाग लिया। प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। चरित्र निर्माण और व्यक्तित्व विकास शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास जम्मू और कश्मीर के समन्वयक डॉ. कर्ण सिंह भी उपस्थित रहे, जिन्होंने बच्चों को प्रेरित करने की कोशिश की।