फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत बाबा मोहन सिंह की बरसी मनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। गुरुद्वारा संत बाबा सुंदर सिंह तया स्थान में रविवार को संत बाबा मोहन सिंह (कानपुर वाले) की 19वीं बरसी मनाई गई। इस मौके पर कपूरथला से आए रागी जत्था भाई सर्वजीत सिंह संदीप सिंह नुरपूरी, जगतार सिंह जम्मू वाले, सुरिंदर पाल सिंह जम्मू वाले व स्थानीय रागी जत्था जसविंदर सिंह, तरसेम सिंह ने शबद कीर्तन से संगत को निहाल किया।
विज्ञापन

प्रचारक संत बाबा तेजवंत सिंह व हरपिद सिंह ने गुरु की महिमा का गुणगान किया। इस दौरान दीवान साहिब सजाया गया। अखनूर व इसके आसपास के क्षेत्र से संगत ने भाग लिया व गुरुबाणी का आनंद उठाया और लंगर का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के संयुक्त सचिव सम्मोहिंदर सिंह, कर्नल प्रकाश सिंह बादल, मास्टर सुरजीत सिंह, स. बलदेव सिंह, प्रेम सिंह, सोनित सिंह आदि उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें