ट्रेजरी अधिकारी खौड़ पवन सलारिया
ज्यौड़ियां। जम्मू-कश्मीर बैंक शाखा खौड़, चक मलाल, ज्यौड़ियां और कोषागार कार्यालय की तरफ से पेंशन ले रहे पेंशनधारकों की समस्याओं के समाधान के लिए एक सप्ताह तक चलने वाला पेंशन मेला 25 से लेकर 30 अक्तूबर तक आयोजित किया जा रहा है। इसकी जानकारी कोषागार अधिकारी पवन सलारिया ने दी। उन्होंने बताया कि पेंशन प्राप्त करने वालों की शिकायतें सुनने एवं पेंशन संबंधी समस्याओं को सुनने तथा उनका हल करने हेतु एक हफ्ते के लिए शिविर लगाया जा रहा है। इसके लिये लोगों को सूचित किया जाता है कि शिविर में भाग लेकर अपनी समस्याओं को बताएं ताकि उनका हल किया जा सके। पवन सलारिया ने बताया कि सभी समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया जाएगा और इस शिविर में सभी पेंशन भोगी अपना पीपीओ नंबर और अपने पेंशन दस्तावेज के साथ पहुंचे और जो लोग किसी कारण नही पाएेंगे। वह अपने किसी रिश्तेदार या किसी अन्य पेंशन भोगी को अपने दस्तावेज दे सकते हैं।