कलीठ में मां काली की मूर्ती स्थापना कर और भंडारे का आयोजन किया गया
ज्यौड़ियां। खौड़ की पंचायत कलीठ के किले वाले मोहल्ले में सोमवार को नवनिर्मित मंदिर में मां काली की मूर्ति स्थापित की गई। इस मौके पर क्षेत्र के सैकड़ों की संख्या में लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस मौके पर माता का जागरण भी किया गया, जिसको लोगों ने सुना और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। संवाद