विजयपुर। मोटरसाइकिल और कार की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार अशोक कुमार जख्मी हो गया। जानकारी अनुसार राडा में मोटरसाइकिल सवार अशोक कुमार पुत्र चरण राम निवासी कहीं जा रहा था। अचानक मोटरसाइकिल और कार की टक्कर हो गई, जिसमें अशोक कुमार जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे विजयपुर सरकारी एक्सीडेंटल हॉस्पिटल पहुंचाया। वहां तैनात डॉक्टरों ने जरूरी उपचार के बाद उसे जीएमसी रेफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी। संवाद