ज्यौड़ियां। सैनिक समाज सभा खौड़ की बुधवार को मासिक बैठक हुई। बैठक में सुरनकोट में आतंकवादियों से मुठभेड़ में शहीद हुए सेना के पांच जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। बैठक की अध्यक्षता सभा के चेयरमैन सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर फरजूल सिंह भाऊ कर रहे थे।
बैठक के दौरान उपस्थित सभा के लोगों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को रखा। बैठक में सेवानिवृत्त सूबेदार गुलबदन सिंह भाऊ, कैप्टन प्रभात सिंह तथा मेजर फरजूल सिंह आदि ने पलांवाला क्षेत्र के लोगों की समस्या को रखते हुए कहा कि पीएचसी पलांवाला की जर्जर हालत इमारत के निर्माण का काम जल्द शुरू किया जाए। उन्होंने कहा कि पलांवाला क्षेत्र के लोगों को छोटी से छोटी बीमारी का इलाज कराने के लिए खौड़ या अखनूर जाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग ने पीएचसी के स्थानांतरण के समय हमें आश्वासन दिया था कि एक साल के भीतर इमारत को तैयार कर दिया जाएगा, लेकिन तीन साल हो गए हैं इमारत को खाली किए, अभी तक काम शुरू ही नहीं किया गया है।
बैठक में पंचायत नमंदर के सरपंच तारा सिंह, पंच सीमा कौर, शबील सिंह, नंबरदार जगीर सिंह, नंबरदार बचित्र सिंह, संतोख सिंह, सलक्खन सिंह, अवतार सिंह, मनजीत सिंह, बलविंदर सिंह, दलेर सिंह, धीरज कुमार, चंद्र शेखर, कैप्टन सुखदेव सिंह, सुबेदार मेजर सुखदेव, सुबेदार मेजर चमन लाल शर्मा, कैप्टन बनसी लाल, प्रभात सिंह सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे।