परगवाल में नवदुर्गा यात्रा कमेटी झांकी निकालते हुये
परगवाल। हर साल की तरह इस बार भी 25 सितंबर को परगवाल से माता वैष्णो देवी के लिए निकलने वाली पैदल यात्रा से पहले बुधवार को नवदुर्गा पैदल यात्रा कमेटी की तरह से झांकी निकाली गई। इसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। ये झांकी ढोल नगाड़ों और माता के जयकारों के साथ हमीरपुर कोना के पीर चौरंगी नाथ मंदिर से शुरू हुई। जो गांव गुढ़ा मन्हासां, देवरा, तकवाल सजवाल, गवाढ़, रंगपुर, परगवाल, भलवाल मोलू,भलवाल भरत, नरसिंह पूरा, छन्नी ताना, जमना वेला, राजपूरा, पिंडी, फकवारी से निकलते हुए हमीरपुर कोना पहुंची। झांकी का क्षेत्र के सभी गांवों में माता के जयकारों से स्वागत हुआ। कमेटी की तरफ से बताया गया कि जो भी माता वैष्णो देवी के दरबार पैदल जाना चाहता है, वह 25 सितंबर सुबह 5 बजे परगवाल के मुख्य चौक में पहुंच जाए खाने पीने और रहने की व्यवस्था कमेटी की तरफ से होगी। संवाद